NCC क्या होता हैं या NCC Ka Full Form क्या होता हैं क्या आप सभी लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आयें हैं।
आज के इस पोस्ट में मैं आपको एन.सी.सी. (NCC) के बारे में पूरी जानकारी दूंगा – जैसे की एनसीसी की शुरुवात कब की गयी, एनसीसी का फुल फॉर्म, एनसीसी के कितने प्रकार होते हैं और यह हमारे देश में एनसीसी क्या कार्य करती है इत्यादि |
आप आज के इस पोस्ट NCC Full Form in Hindi को पूरा पढ़ने के बाद कमेंट के माध्यम से मुझे जरूर बतायें की आपको यह पोस्ट कैसा लगा।
NCC Ka Full Form in English – National Cadet Corps
NCC Ka Full Form in Hindi – नेशनल कैडेट कोर (राष्ट्रीय कैडेट कोर)
एन.सी.सी क्या होता हैं। – NCC Kya Hota Hain in Hindi
NCC का फुल फॉर्म नेशनल कैडेट कोर (National Cadet Corps) होता हैं। सैनिक शिक्षा की राष्ट्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सरकार ने 1956 में पंडित हृदयनाथ कुँजुरु की अध्यक्षता में नेशनल कैडेट कोर के गठन पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया था ।
इस समिति के आधार पर 8 अप्रैल 1957 को संसद में एन.सी.सी. अधिनियम पारित कर दिया गया था । इस अधिनियम का मूल उद्देश्य यह था की — “देश के युवकों के चरित्र का विकास करना, उनमें सहयोग और सैनिक भावना को जागृत करना, सेना के प्रति उनमें रुचि जाग्रत तथा आवश्यकता पड़ने पर सेना में प्रवेश के लिए अस्त्र और शास्त्र की शिक्षा देना है।”
एन.सी.सी. को निम्न दो डिवीजनों में विभक्त किया गया है –
1 . जूनियर डिविजन,
2 . सीनियर डिविजन
जूनियर डिविजन में 13 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं तथा सीनियर डिविजन में 18 वर्ष से अधिक आयु के कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित कर दिया गया।
सेना की तरह N.C.C. को भी तीन वर्गों में विभाजित कर दिया गया है —
1 . सैनिक विंग
2 . नौ सैनिक विंग
3 . नभ सैनिक विंग।
देश की सुरक्षा के लिए एन.सी.सी. का भी एक महत्वपूर्ण स्थान है। नवयुवक और नवयुतवियों में सत्यता, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता, जागरूकता तथा अनुशासनप्रियता आदि गुणों का बीजारोपण इस संगठन के माध्यम से सहज रूप से किया जाता है।
वे परिश्रम पूर्वक अपने कर्तव्य पालन करना जान जाते हैं। एक-दूसरे से मिलकर काम करने की भावना का उदय होता है, वे देश की सुरक्षा के प्रति जागरूक हो जाते हैं।
शत्रु का मुकाबला करने तथा उस पर विजय प्राप्त करने का आत्म-विश्वास उनमें स्वयं जागृत हो जाता है। भीरुता और कायरता उनसे दूर भाग जाती है।
चतुर्थ पंच वर्षीय योजना के अंत तक देश में 30 लाख युवक-युवतियाँ एन.सी.सी. का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके थे, जिनमें 15 लाख सीनियर डिविजन और 15 लाख जूनियर डिविजन के थे।
इस समय वह संख्या 20 लाख से अधिक है। हमारे देश भारत में एन.सी.सी. (NCC) का भविष्य निस्संदेह उज्जवल हैं।
Final Thoughts –
दोस्तों, आज के इस पोस्ट में मैंने आपको NCC Ka Full Form क्या होता हैं इसके बारे में बताया । जिसमे आपने इसका इंग्लिश और हिंदी में फुल फॉर्म के बारे में जाना।
अगर आपको आज का यह पोस्ट NCC Full Form in Hindi पसंद आया हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर जरूर करैं |
3 thoughts on “Full Form Of NCC In Hindi And English : एनसीसी की पूरी जानकारी जानिए?”
Comments are closed.